File Menu


New

इस विकल्प का प्रयोग नया पेज लेने के लिए किया जाता है  

New from template

·       इस विकल्प के द्वारा हमें corel draw पहले से बनाया हुआ डिजायन प्राप्त करता है

Open-

·        इस विकल्प के द्वारा पहले से सेव किया हुआ फाइल देख सकते है तथा उसमे बदलाव कर सकते है

Close

·       – इस विकल्प के द्वारा हम जो दस्तावेज वर्तमान समय में खुला होता है उसे बंद करने के लिए किया जाता है

Close all

·       – इस विकल्प के द्वारा corel draw में खुले हुए सभी विंडो को बंद करने के लिए किया जाता है

Save  

·       - इस विकल्प के द्वारा वर्तमान दस्तावेज को कंप्यूटर के किसी स्थान पर सेव करने के लिए किया जाता है

Save as

·       – इस विकल्प का प्रयोग पहले से सेव किये गए दस्तावेज को किसी दूसरे नाम तथा स्थान पर सेव करने के लिए किया जाता है

Revert

·        इस विकल्प के माध्यम से दस्तावेज में काम करते समय कोई गलती हो जाने पर उस दस्तावेज को उसके वास्तविक रूप में लाने के लिए किया जाता है

Acquired image

·        इस विकल्प के माध्यम से corel draw में अलग अलग फॉर्मेट वाले तस्वीर को पेज में प्रवेश करने के लिए किया जाता है 

Import  

·       -  इस विकल्प का प्रयोग पेज में इमेज या अलग फॉर्मेट वाले फाइल को प्रवेश करने के लिए किया जाता है

Export  -

·        इस विकल्प का प्रयोग पेज में तैयार किये डिजायन को इमेज या अलग फॉर्मेट में कंप्यूटर के किसी स्थान पर सेव करने के लिए किया जाता है

Export for office

·        इस विकल्प के माध्यम से cdr फाइल को image फॉर्मेट में सेव करके माइक्रो साफ्ट ऑफिस में इम्पोर्ट करने के लिये किया जाता है

Send to  -

·        इस विकल्प के माध्यम से तैयार किये दस्तावेज को किसी अन्य माध्यम जैसे इ-मेल , ज़िप , ड्राइव से भेजने के लिए किया जाता है

Prepare for service bureau  -

·       इस विकल्प का प्रयोग उस समय किया जाता है जब एक सर्वर से दूसरे सर्वर पर corel draw में बनायीं गयी डिजायन भेजना होता है इसे वो लोग इस्तेमाल करते है जिनका काम अधिकतर ऑनलाइन डिजायन बनाना और भेजना होता है इसमें जब हम किसी फाइल को सेव करते है तो cdr के आलावा पीडीऍफ़ भी सेव कर सकते है और साथ ही जो फॉर्मेट हम सेव किये रहते है वो जानकारी भी सेव हो जाती है

Publish to the web  -

·       इस विकल्प के माध्यम से cdr फाइल को इन्टरनेट के माध्यम से शेयर करने के लिए किया जाता है इसके द्वारा हम cdr फाइल को HTML फॉर्मेट में भी सेव कर सकते है

Publish to the pdf

·       इस विकल्प के माध्यम से cdr फाइल को पीडीऍफ़ के रूप में सेव करने के लिए किया जाता है

Exit – alt + F4  -

·        corel draw को बंद करने के लिए Exit विकल्प का प्रयोग किया जाता है





Previous Post Next Post