पिछले post में आप लोग Boilogy के पियुष ग्रंथि के बारे में पढ़े थे आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि एंजाइम क्या है और यह कैसे कार्य करता है
एंजाइम एक तरह का प्रोटीन है जो कोशिकाओ के अन्दर पाया जाता है | एंजाइम मानव शरीर में केमिकल (रसायनिक ) प्रतिक्रियाओं को तेज करने में मदद करते है | एंजाइम भोजन को पचाने ,मांसपेशियों के बनने और शरीर में विषपादक पदार्थ ख़त्म करने के साथ शरीर के हजारो कामो को करने के लिए आवश्यक होते है |
एंजाइम शरीर में स्वाभाविक रूप से निर्मित होते है ज्यादातर एंजाइम पेनक्रियाज ( अगनाश्य ) ,पेट और छोटी आंत में बनते है | इसके अलवा आपकी लार ग्रन्थिया भी पचान एंजाइम को बनाती है, जो भोजन चबाने के दौरान प्रकिया शुरू कर देती है |
एंजाइम क्या है और किसे कहते है-एंजाइम प्रोटीन से बनते है , जो आपकी पुरे शरीर में मौजूद होते है जीवित रखने वाली कई केमिकल ( रसायनिक ) प्रतिक्रिया चयापचय ( मेटाबालिज्म ) पर निर्भर करती है , जबकि मेटाबालिज्म प्रक्रिया एंजाइम के कार्यो पर निर्भर है| एंजाइम शरीर में होने वाली रसायनिक प्रतिक्रिया को गति प्रदान करती है और कुछ मामलो में एंजाइम शरीर में रासायनिक प्रतिक्रियाओ को लाखो गुना तेज कर देता है |
एंजाइम की खोज – फ़्रांसीसी रसायनशास्त्री एन्सल्मे पायन (ANSELME PAYNE ) 1833 में एंजाइम की खोज करने वाले पहले व्यक्ति थे | लेकिन इस कैमिकल के लिए 1877 में जर्मन फिजियोलाजिस्ट विल्हेम कुह्न ( WILHELM KUHNE) ने 1837-1900 में पहली बार एंजाइम शब्द प्रयोग किया | यह शब्द यूनानी भाषा “खमीर” से लिया गया है |
एंजाइम के प्रकार – शरीर हजारो एंजाइम मौजूद होते है , जिनमे से कुछ मुख्य के उदाहरण निचे दिए गये है |
लिपेसीस (LIPASES)-यह एंजाइम का एक समूह है , जो आंतो में वसा को पचाने में मदद करता है
एमिलेज (AMYLASE)- स्टार्च को शर्करा में बदलने में मदद करता है | एमिलेज मुंह की लार में पाया जाता है |
माल्टेज ( MALTASE ) – यह एंजाइम भी लार में पाया जाता है ;जो चीनी को ग्लूकोज में बदलता है | माल्टोज आलू जैसे खाद्य प्रदार्थ में पाया जाता है |
ट्राइपसिन ( TRYPSIN )- यह एंजाइम छोटी आंत में मौजूद होता है , प्रोटीन को एमिनो एसिड में तोड़ने का कार्य करता है |
लैक्टेज (LACTASE)- लैक्टेज भी छोटी आंत में पाया जाता है , यह दुध मौजूद लैक्टेज ( चीनी का प्रकार )को तोड़कर ग्लूकोज और गैलेक्टोज में बदलता है |
हेलिकेज ( HELICASE)- डीएनए के साथ मिलकर शरीर के लिए कुछ जरुरी प्रतिकिर्याए करता है |
डीएनए पोलीमरेज ( DNA POLYMERASE)- डीएनए बनाने में मदद करता है |
प्रोटेज (PROTEASE )-प्रोटेज एंजाइम प्रोटीन को एमिनो एसिड में तोड़ता है |
पीयूष ग्रंथि के पोस्ट पर जाने के लिए क्लिक करे